Bank.in Domain Update – Online Banking करते हैं तो सावधान हो जाइए
अगर आप लोग Internet Banking के ऊपर ज्यादा निर्भर रहते हैं, WhatsApp Banking करते हैं या फिर अलग-अलग Banks की Website Access करते हैं, तो अभी आपको सावधान हो जाना चाहिए।
RBI के हिसाब से अभी Banks के URL और Domain Name में बदलाव किया जा रहा है। पहले क्या होता था कि Banks की Website आपको .com, .in, .co.in या दूसरे Domain पर देखने को मिलती थी। लेकिन अब RBI ने Banks के लिए bank.in Domain शुरू किया है।
अब यह जो Domain है, यह Eligible और Authorized Banks के लिए Restricted Domain है। यानी कोई आम व्यक्ति या Scammer सामान्य तरीके से इस Domain को Register नहीं कर सकता।
RBI ने यह Update पहले ही दे दिया था और Banks अपने Official URLs को नए Domain पर Shift कर सकते हैं।
आज के इस Post में मैं आप लोगों को Detail में बताऊंगा कि आपको अभी किस तरह की सावधानी बरतनी है और कौन-कौन सी चीजें Avoid करनी हैं, ताकि आप Financially सुरक्षित रहें और आपके साथ किसी भी तरह का Fraud ना हो।
पहले Scammers किस तरह Fake Banking Websites बनाते थे?
पहले Scammers क्या करते थे कि Similar Website बना देते थे। Bank के नाम के बीच में Dash लगा देते थे या फिर कोई मिलता-जुलता Word लिख देते थे।
जिसके चलते बहुत सारे Users को ऐसा लगता था कि यही Bank की Official Website है। वे उसमें Click करते थे और वहां जाकर Fraud का शिकार हो सकते थे।
Restricted bank.in Domain का मकसद Customers के लिए Genuine Banking Websites को पहचानना आसान बनाना और इस तरह के Fake Domains से होने वाले Fraud के Risk को कम करना है।
लेकिन फिर भी आपको सावधानी बरतनी है। खासकर अगर आप लोग Internet Banking और WhatsApp Banking के ऊपर ज्यादा Dependent रहते हैं तो आपको अभी भी Alert रहना जरूरी है।
चलिए अभी हम आपको Detail में बताते हैं कि आपको कौन-कौन सी सावधानी बरतनी है, ताकि आप Financial Fraud या Scam का शिकार ना हों।
1. Bank की Website का URL जरूर Check करें
जब भी आप किसी Bank की Website Access करें तो सबसे पहले उसका पूरा URL ध्यान से Check करें।
अगर Bank ने अपना Official Website Address bank.in Domain पर Shift कर दिया है तो यह Confirm करें कि Address बिल्कुल सही है और उसमें कोई Extra Letter, Dash, Spelling Mistake या मिलता-जुलता Fake Domain नहीं है।
सिर्फ Website की Design या Logo देखकर उसे Official Website ना मानें।
2. Unknown SMS या WhatsApp Link पर Click ना करें
अगर आपके Mobile पर कोई SMS आता है या आप WhatsApp Banking ज्यादा करते हैं और किसी Unknown Number या Unknown Source से WhatsApp पर कोई Link आता है, तो उस Link पर बिल्कुल भी Click नहीं करना है।
अगर Bank जैसा दिखने वाला Link आता है तो पहले यह Verify करें कि वह Official Source से आया है या नहीं।
अगर आप SBI की Net Banking या WhatsApp Banking करते हैं या HDFC की WhatsApp Banking करते हैं और Bank की तरफ से कोई Link मिलता है, तब भी Link को Open करने से पहले उसका Domain और पूरा Address ध्यान से Check करें।
किसी Link के सिर्फ नाम, Logo या Message की Language देखकर उस पर Trust ना करें।
3. Domain Change के नाम पर Username और Password Change करने वाले Scam से बचें
अब Domain Name Change होने की जानकारी का फायदा Scammers भी उठा सकते हैं।
Scammers आपके Mobile पर SMS या WhatsApp Message भेजकर यह बोल सकते हैं कि Bank का Domain Name Change हो गया है और आपको अपना Username या Password Update करना होगा।
ऐसे Message पर सीधे Trust ना करें।
Bank का URL या Domain Change होना और आपके Net Banking Username/Password का Change होना दो अलग-अलग चीजें हैं।
सिर्फ Domain Change होने की वजह से किसी Message में दिए गए Link पर जाकर Username, Password, OTP या दूसरी Sensitive Banking Information Enter करने की जरूरत नहीं है।
हालांकि Bank की अपनी Security Policy के हिसाब से आपको समय-समय पर Net Banking Password Change करने के लिए कहा जा सकता है।
अगर आप SBI की Net Banking करते हैं तो आपने देखा होगा कि लंबे समय बाद Login करने पर Official Net Banking System आपको Password Expire होने की जानकारी दे सकता है और Password Change करने का Option दे सकता है।
ऐसी Situation में Password केवल Bank के Official App या Official Website के जरिए ही Change करें।
4. Fake SMS में आए Link पर Trust ना करें
किसी भी Fake या Suspicious SMS में आए Link पर बिल्कुल Trust ना करें और ना ही उस पर Click करें।
अगर Message में लिखा हो कि आपका Account Block हो जाएगा, KYC Expire हो गई है, Domain Change हो गया है, Reward Points Expire हो रहे हैं या तुरंत Password Update करना है, तो पहले Bank के Official Channel से Verify करें।
जल्दबाजी में किसी Link पर अपनी Banking Details Enter ना करें।
5. Banking App को पहले की तरह Use कर सकते हैं
यहां URL और Domain में बदलाव Website से संबंधित है।
अगर आप किसी Bank का Official Banking App Use कर रहे हैं तो सिर्फ Website Domain Change होने की वजह से आपको App बदलने की जरूरत नहीं होती।
आप Bank का वही Official App Use करें जो आपने Trusted App Store या Bank के Official Source से Install किया है।
अगर App Update उपलब्ध हो तो उसे भी Official App Store के जरिए ही Update करें।
Financial Fraud से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
इस तरह की सावधानी आपको बरतनी है। कोई भी Bank Website Access करते समय पूरा URL Check करें, Unknown SMS या WhatsApp Links पर Click ना करें और Domain Change के नाम पर Username, Password, OTP, UPI PIN, ATM/Debit Card PIN या CVV जैसी Sensitive Information किसी के साथ Share ना करें।
किसी भी Banking Message पर Doubt होने पर उसमें दिए गए Link या Number का इस्तेमाल करने के बजाय Bank के Official App, Official Website, Customer Care या Branch के जरिए Information Verify करें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप Online Banking करते समय Financial Fraud के Risk को काफी कम कर सकते हैं।